देहरादून : गौरतलब है कि आज 1 अक्टूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचना था.इसी कड़ी में आज शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे रक्षा म्नत्री पहुँच चुके हैं। राजनाथ सिंह पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे हैं। आज सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वो पहुंचे। जहा उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी व अन्य मंत्रियों ने किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी उनके स्वागत अभिनन्दन में मौजूद रहे।
आपको बतादें कि पौड़ी में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर यह समारोह आयोजित किया गया है जिसमें रक्षा मंत्री अतिथि के रूप में आ रहे हैं। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि समारोह में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। खबरों की मानें तो बताया गया है कि इस समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व उनकी टीम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगी। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित रहेंगें।

