बारिश से हाल बेहाल हैं। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घटी है। पूरे देश में टमाटर की कमी के कारण बाहर से भी टमाटर दून मंडी में नहीं हैं। इसलिए टमाटर के दाम फिरसे महंगे हो गए हैं। अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
जिला प्रशासन की तरफ से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने जानकारी दी है कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंची है। इसका असर दामों पर सीधा पड़ा है।

