यहां 2 बार फटा बादल, कई मकान बहे

 भारी बारिश से अधिकतर राज्यों में हालत बेकार है शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फ़टे हैं जिससे बगीचों और मकानों को भारी नुक्सान हुआ है। कई मकान बहे हैं। मकानों में पानी घुसा है। जिससे लोगों को खासी परेशानी हुईं हैं ,रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान हुआ है।

इसके अलावा बाढ़ में गाय, बैल, भेड़-बकरियां भी बह गईं। वहीं कई सेब के बगीचों में पानी भर गया है। देर रात अचानक 11 बजे बादल फटा और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन मकानों और बगीचों को नुकसान हुआ है। सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटा है। सरपारा गांव का सपंर्क देश-दुनिया से कट गया है। भुंतर-गड़सा मनियार मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *