नोएडा में खाली कराए जा रहे इलाके,बाढ़ से हाल-बेहाल

हिंडन नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। जल स्तर कम नहीं होता दिख रहा है। पानी लगातार मकानों में बढ़ता जा रहा है। अब तक 10 हजार से अधिक मकानों को खाली कराया जा चुका है। हजारों लोग प्रशासन के आश्रय  की जगहों पर हैं। कई लोग अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। वहीं, सेक्टर-143 के पास पुराना सुथ्याना के डूबे इलाके एक अवैध पार्किंग स्थल में खड़ी गाड़ियां भी डूब गई है। बारिश ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। 

मंगलवार को गाजियाबाद बैराज पर हिंडन नदी का भी जलस्तर 201.10 मीटर रहा। बीते सोमवार को जल स्तर 201.15 मीटर था।  बहाव में कमी आई है। बहाव 27191 क्यूसेक रहा। हिंडन में लगातार पानी आने से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *