गौरतलब है कि आज पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर पर मतदान की शुरुआत हो चुकी है। इस बेहद ख़ास सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल के बीच कांटे की टक्कर है। जबकि सीपीआई (एम) की ओर से श्रीजिब विश्वास मैदान में हैं। मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लागू हो चुकी है। आज हो रहे चुनावों के नतीजे तीन अक्तूबर को घोषित होंगें। बता दें कि भवानीपुर के अलावा जांगीपुर, समसेरगंज विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।
सुबह 11 बजे तक समसेरगंज सीट पर 40.23 फीसदी, जांगीपुर सीट पर 36.11 फीसदी मतदान किया गया।आपको बतादें कि पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.73 फीसदी मतदान किया गया है। आगे अभी मतदान लगातार जारी है। समसेरगंज में सुबह नौ बजे तक 16.32 फीसदी मतदान हुआ है जबकि जंगीपुर में सुबह नौ बजे तक 17.51 फीसदी मतदान हुआ है। बंगाल के भवानीपुर में मतदान लगातार जारी है, सुबह नौ बजे तक यहां पर सिर्फ 7.5 फीसदी वोटिंग हुई है। भवानीपुर सीट पर ममता के सामने खड़ी भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने आज कहा है कि टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने जानबूझकर वार्ड नंबर 72 में वोटिंग मशीन बंद कर दीहै क्योंकि वह बूथ पर कब्ज़ा करना चाह रहे हैं। जबकि सीपीआई (एम) की ओर से श्रीजिब विश्वास मैदान में हैं। मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। तीन अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि भवानीपुर के अलावा जांगीपुर, समसेरगंज विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। आपको बतादें कि आज हो रहे मतदान में बंगाल के समसेरगंज उपचुनाव से पहले बम फेंके जाने के बाद एक टीएमसी नेता को गिरफ्तार भी किया गया है।
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर मतदान शुरू,ममता-प्रियंका के बीच चल रही कड़ी टक्कर

