राहुल ने कोर्ट में दी ये दलील, पूर्णेश मोदी को भी नोटिस

राहुल गाँधी मोदी सरनेम मामलें में अभी भी सफाई दे रहे हैं अब सुप्रीम कोर्ट मोदी सरनेम टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई की गई जिसमेंसुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात सरकार और अन्य पर नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने पूर्णेश मोदी को भी नोटिस भेजा है। पूर्णेश ने नोटिस का जवाब देने के लिए कोर्ट से 21 दिन दिए गए थे लेकिन कोर्ट ने उन्हें 10 दिन का समय दिया है।  अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत ने चुनौती दी थी ।राहुल ने कोर्ट में अपनी सफाई देते हुए कहा है कि अगर सात जुलाई के गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे स्वतंत्र भाषण, अभिव्यक्ति, विचार और बयान का गला घोंट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *