संसद के मानसून सत्र शुरू हो चुका है। मणिपुर में जारी हिंसा के चलते मानसून सत्र के हंगामेदार रहेगा। हिंसा के बीच मणिपुर से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया है, कथित तौर पर गैंगरेप भी हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर हंगामा शुरू हुआ और आज कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित है। मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद की कार्यवाही की शुरुआत में दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी गई।
संसद में हंगामा, कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित

