महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया,वीडियों वायरल

इंफाल : मणिपुर इन दिनों जातीय हिंसा की आग से जल रहा है, लेकिन अब एक वीडियो को लेकर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव है। जिसमें दो महिलाओं को नग्न कर उसी अवस्था में घुमाया गया। यह वीडियो चार मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय की बताई जा रहीं हैं। लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय के बताए गए हैं। आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई है।

राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।  पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं जो रो रही हैं और उनसे छोड़ने की भीख मांग रही हैं। आईटीएलएफ के एक प्रवक्ता ने इस घृणित कृत्य की निंदा करते हुए मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अपराध का संज्ञान लें और दोषियों को कानून के सामने लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *