हैवानियत : 6 महीने की मासूम समेत 4 को ज़िंदा जलाया

राजस्थान से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें जोधपुर जिले में एक परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जला दिया गया। कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्याकांड में बदमाशों ने 6 महीने के बच्चे को भी जलाकर मार डाला। आज बुधवार को घर के आंगन में चारों के शव जली हुई हालत में मिले हैं। यहां एक ओसिंया तहसल के चौराई गांव हैं जहां का ये मामला है। इस दर्दनाक वारदात के बाद आस पास के लोगों में दहशत है। 

ख़बरों की मानें तो, घर में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या करके उन्हें आग के हवाले किया गया है। मरने वालों में  दो महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव और जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। आला अधिकारी और जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *