आज बाजार के तीसरे दिन 60 हजार के सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई गिरावट

आज साप्ताहिक बाजार का तीसरा दिन हैं,आज दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर ओपन हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 449.72 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 59,217.88 के स्तर पर खुला है। वहीं अगर बात करें बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी ) की तो 121.80 अंकों (0.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,626.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 647 शेयरों में तेजी आई, 1069 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। 
आपको बतादें की क्रूड ऑयल में तेजी से शेयर बाजार पर असर पड़ा है। बीते तीन साल में ये पहली बार है कि कच्चा तेल 80 डॉलर के ऊपर जा पहुंचा है। इतना ही नहीं बल्कि डॉलर के अलावा रुपये में भी गिरावट आई है। साथ ही चीनी कंपनी एवरग्रांड के दिवालिया होने की अशंकाओं के बीच घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। गोल्डमैन सैक्स ने चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमान भी घटा दिया है। साथ ही अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है।

दिग्गज शेयरों पर नज़र डाली जाए तो आज तीसरे दिन की शुरुआत में  अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, आईटीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टाइटन, एम एंड एम, एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज ऑटो, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *