सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान

लखनऊ: आज सोमवार को सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने भाजपा का दामन थामा है। आज मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके पहले उन्होंने यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाक़ात की थी। और उन्हें इस्तीफा दिया था। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी वहां उपस्थित रहे। दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से सपा के टिकट पर विधायक बने थे। पूर्वांचल के चौहान वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना तय हुआ है।दारा सिंह मऊ व आजमगढ़ में अपने समाज में खासा योगदान रखते है और अमित शाह के करीब हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *