भोपाल: मध्यप्रदेश के विदिशा में आज सोमवार को एक बड़ा हादसा होते होते रह गया है। यहां भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। सोमवार सुबह भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के लिए निकली थी, वंदे भारत की ट्रेन में विदिशा के पास बैटरी बॉक्स में अचानक आग लग गई और रेलवे ने आग पर जल्दी से जल्दी काबू पाया।
घटना में कोई भी रेल यात्री घायल नहीं हुआ है। विदिशा के कुरवाई स्टेशन से सुबह 10:30 बजे वंदे भारत ट्रेन को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीआरएम से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। जब ट्रेन रुकी तो पता लगा कि बैटरी में आग लगी थी तब हुई थी। आईएस अविनाश लवानिया, कांग्रेस नेता अजय सिंह समेत कई वीआईपी सूचना के बाद पूरी ट्रेन खाली करा ली गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी ट्रेन।

