आखिर भारत क्यों खरीद रहा राफेल एम,पढ़े पूरी जानकारी ! 

 भारत ने बीते गुरुवार को फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों के 26 नौसैनिक प्रारूपों और फ्रांस द्वारा डिजाइन की गयी तीन स्कॉर्पीन श्रेणी पनडुब्बियों को खरीदने का प्रस्ताव मंजूर किया है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने उस दिन खरीद प्रस्तावों पर मोहर भी लगा दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने दो दिवसीय पेरिस यात्रा शुरू की थी सामने आया कि 26 राफेल एम विमानों में से चार विमान प्रशिक्षक होंगे. रक्षा सूत्रों का कहना है कि विमानों की आपूर्ति, अनुबंध पर हस्ताक्षर के तीन साल के अंदर शुरू होगी. उन्होंने कहा कि अंतिम करार होने में एक साल का समय भी लग सकता है क्यूंकि अभी मूल्यों पर अंतिम निर्णय बाकी है। 

 इतना ही नहीं बल्कि डीएसी रक्षा खरीद पर निर्णय लेने की सबसे बड़ी इकाई मानी जाती है , उसने भारत में तीन और स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के विनिर्माण के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। रक्षा खरीद बोर्ड (DPB) ने एक सप्ताह पहले ही परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *