सात दिन की रिमांड पर आनंद गिरि को हरिद्वार लाया गया,अन्य 18 भी निशाने पर

महंत नरेंद्र गिरी की मौत के बाद सीबीआई उनकी मौत की गुथ्थी सुलझाने में लगी है। जिसके चलते गुरु से विवाद होने के बाद श्यामपुर के कांगड़ी स्थित आनंद गिरि के आश्रम को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है। अब ताज़ा मिल रहीं जानकारी के मुताबिक़,आनंद गिरि को हरिद्वार के एक आश्रम के परामाध्यक्ष ने शरण दी थी।जिसके बाद जल्द ही सीबीआई इस संत से भी पूछताछ करेगी। सीबीआई आनंद को रिमांड पर लेकर जल्द ही हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार में यहाँ लाकर उससे और अन्य कई लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की सात दिनों की रिमांड ली है।

उसकी रिमांड का समय आगामी 4 अक्टूबर तक रहेगी।  ऐसे में नया मामला सामने आया है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि व उनके शिष्य आनंद गिरि के बीच हुए विवाद के बाद श्यामपुर कांगड़ी गांव में बन रहा आनंद गिरि का आश्रम 13 मई को एचआरडीए ने सील किया था। आश्रम पर सील लगने के बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक बड़े संत व आश्रम के परमाध्यक्ष ने शरण दी थी। इसका खुलासा आश्रम सील होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान आनंद गिरि ने खुद किया था।इसके अलावा महंत नरेंद्र की कॉल डिटेल निकाली गयीं हैं ,जिसमें हरिद्वार के 18 लोगों के मोबाइल नंबर सामने आए थे। सभी को हरिद्वार में सभी को बुलाकर पूछताछ भी की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *