दिग्गज नेता के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले अहमद पटेल का निधन हो गया है। इस खबर के बाद समूची कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गयी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने आज सुबह 4 बजे ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। दरअसल पिछले महीने कोरोना संक्रमित होने के बाद से पटेल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने आज सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली।
पटेल को कांग्रेस पार्टी का संकटमोचक माना जाता था। वो ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अनेक अवसरों पर कांग्रेस को मझधार से निकाला। उनका जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *