प्रदेश में आई बाढ़, सीएम धामी ने किया दौरा

रुड़की : बारिश से सभी  राज्यों में तबाही का मंजर है,जिसके चलते आज गुरूवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। 

आपको बतादें बीते दिन बुधवार को रुड़की के खानपुर में दो जगह तटबंध टूटा जिससे बाढ़ आ गई । आज गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया है। इससे पहले भी उन्होंने देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम में प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा राहत कार्यों को देखा था। सीएम ने अधिकारियों को प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *