कांवड़ यात्रा की वजह से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन

कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रूट डायवर्जन आज शुक्रवार से लागू हो गया है। हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक  लग गई है। बाधित होते ही मोहिउद्दीनपुर के पास भारी वाहनों की लंबी लाइन लगीं है। अभी हल्के वाहनों का आवागमन लगा हुआ है। इसके साथ ही कांवड़ियों की संख्या के अनुसार, रविवार से वन-वे लागू होने की आशंका है। 

कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने पंद्रह दिन पहले रूट डायवर्जन प्लान तैयार हुआ था। इसे शुक्रवार से लागू किया गया है। दिल्ली-मेरठ-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद होते ही मोहिउद्दीनपुर के पास भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी। कांवडियों की संख्या ज्यादा होते ही वन-वे भी लागू कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *