गोरखपुर : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर पहुंचे हैं। जहां एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पीएम मोदी के स्वागत सत्कार के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला गीता प्रेस के लिए रवाना हुआ साथ ही पीएम मोदी को गीता प्रेस के 100 साल के सफर की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधन में कहा कि कहा कि गीता प्रेस में 100 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव को देखते हुए करीब 100 करोड़ प्रकाशन करने की तरफ अग्रसर है। नए भारत की नई ट्रेन वंदे भारत भी आज गोरखपुर से शुरू हो रही है। सीएम योगी ने ये भी कहा कि दुनिया योग के रूप में भारत की तरफ देख रही है। गीता प्रेस अपने 100 साल के शानदार सफर की तरफ है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार भी नवाज़ा गया। आज पीएम मोदी द्वारा शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन किया गया। इसके बाद उन्होंने नेपाली भाषा के शिव महापुराण का भी विमोचन किया।
पीएम ने किया शिव महापुराण के विशिष्ट अंक विमोचन

