बाबा केदारनाथ परिसर में हुई शादी, वीडियो वायरल 

जोशीमठ : आज कल किसी भी यात्रा और टुअर पर जाना और वीडियो फोटो लेना पर्यटकों की पहली पपसन्द बन गया है वहीँ अब बाबा केदारनाथ मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने प्पहुंचे एक दम्पति ने भी मंदिर परिसर में कुछ ऐसा किया जो यादगार बन गया। जहां एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पति ने पत्नी की मांग में भोलेनाथ के सामने मांग में सिंदूर भरा। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।  

कुछ दिन पहले ही मशहूर व्लॉगर विशाखा का केदारनाथ में अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का भी रील सामने आया था। लोगों ने अपने विचार भी इन वीडियोज़ पर व्यक्त किये हैं। कुछ लोगों ने धाम में इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाने को कहा। उनका कहना है कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों को मर्यादा का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *