देश में टमाटर की कीमतों को जान सभी हैरान और आम जनता परेशान है। इन दिनों देश में टमाटर की कीमतें आसमान छु रहीं हैं । कुछ हफ्ते पहले जो टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब उसकी कीमत 130-150 रुपये चल रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़,मंगलवार को भारत के प्रमुख महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची है। कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे ज़्यादा है, यहां टमाटर 148 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलोग्राम तो मुंबई में अभी सबसे कम 58 रुपये प्रति किलो है। दिल्ली और चेन्नई में टमाटर की कीमत 110 रुपये प्रति किलोग्राम और 117 रुपये प्रति किलोग्राम है।दिल्ली में, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से नहीं मिल पाने की वजह से कीमत बढ़ी है। सरकार ने ये भी कहा कि टमाटर की कीमतों में अगले 15 दिनों में कमी आएगी।
Related Posts
हर दिन और बिगड़ रहे अफगानिस्तान के हालात ,सरकार बनाने काबुल पहुंचा हशमत गनी
काबुल: जब से अफगानिस्तान में तालिबानियों का कब्ज़ा हुआ है अबसे हालात दिन पर दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं।…
सिंधु बॉर्डर पर हत्या के मामलें में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
सोनीपत : सिंघु बॉर्डर पर किसान धरना प्रदर्शन स्थल पर मजदूर लखबीर सिंह की हत्या मामले में सोनीपत की पुलिस…
दून में आईएमए में पासिंग आउट परेड 10 जून को
देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड आने वाली 10 जून को आयोजित होगी। इसमें देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट…

