प्रदेश के मुखिया सीएम धामी को राज्य की बागडोर संभाले दो साल हो चुके है। अपने कार्यकाल में धामी ने कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं। जिनमें समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण, नकल विरोधी कानून और महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का फैसला भी इन दो साल के कार्य समय में लिया है। धामी के नेतृत्व में ही भाजपा ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा और भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर एक मिथक किया है। हालाँकि सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधानसभा सीट पर चुनाव हारे थे। भाजपा ने सीएम की बागडोर दी। चंपावत से उप चुनाव लड़ कर सीएम धामी ने जीत पाई।सीएम धामी ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति तैयार की।
सीएम धामी के कार्यकाल को हुए दो साल,पढ़े अहम फैसले

