21 पवित्र नदियों जल राजधानी पहुंचा, हुआ भव्य स्वागत 

देहरादून :आज सोमवार को सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का पावन जल राजधानी दून लाया गया। जल संग्रहण यात्रा का देहरादून स्थित घंटाघर पहुंचा तब वहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे जिन्होंने मिलकर पुष्प वर्षा से इसका भव्य स्वागत किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अवसर पर कहा कि पवित्र जल को अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा।  ये भी कहा कि पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों को पूजा जाता है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर भी सैन्य धाम में बन रहे हैं।कलश यात्रा में 11 पंडित भी शामिल थे, जो मंत्रोच्चार करते हुए जल लेकर देहरादून पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *