भूस्खलन का खतरा बढ़ा, प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

देहरादून : उत्तराखंड में बबारिश जमकर हो रही है जिसके चलते हर दिन जिलों में अलर्ट जारी किया जा रहा है वहीं आज कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के अन्य इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट बताया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि आगामी छह जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट है। गढ़वाल के बजाय कुमाऊं क्षेत्र में अधिक बारिश की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। नालों-नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने की सम्भावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *