आज से 22 साल पहले ग़दर फिल्म ने करोड़ों को दीवाना बनाया था। सनी देओल ने गदर में तारा सिंह बनकर और अमीषा पटेल ने सकीना के अभिनय से खूबी मनोरंजन किया। लेकिन अब एकबार फिर अभिनेता फैंस को फिरसे मनोरंजन देने को तैयार हैं। फिल्म के रिलीज में अब कुछ ही बाकी हैं। यही वजह है कि सनी देओल और अमीषा पटेल इस फिल्म का जमकर प्रचार में लगे हैं।
फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार-
फिल्म में फैंस तारा और सकीना की केमिस्ट्री फिरसे देखने के लिए उत्साहित हैं। एक बार फिर से तैयार हैं। लेकिन इसी बीच अमीषा पटेल ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद फैंस चौंक गए हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने मई के वक्त चंडीगढ़ में गदर 2 शूटिंग के दौरान हुई परेशानियों का भी जिक्र किया था। अमीषा ने ट्वीट करते हुए लिखा, फिल्म का प्रोडक्शन निर्देशक अनिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ने संभाला था, लेकिन फिल्म से जुड़े मेकअप आर्टिस्ट से लेकर कॉस्ट्यूम डिजाइनर और ना जाने कितने ही कर्मचारियों को प्रोडक्शन ने पैसे नहीं दिए।

