मॉनसून संसद सत्र की तर्रीख का हुआ एलान 

संसद का मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से शुरू होगा जो कि 11 अगस्त तक जारी रहेगा। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को यह जानकारी दी । प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर सभी पार्टियों से मानसून सत्र के चलते उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन माँगा है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामा होने के आसार है।  संसद का मानसून सत्र संसद भवन की नई इमारत में होगा। लेकिन अभी इसका आधिकारिक एलान होगा। 

23 दिन का सत्र
संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 23 दिन चलेगा और इस दौरान 17 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का मुद्दा उठाया था। ऐसे में संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर खासा हंगामा होने आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *