देश को गायकी से मोहित करने वाले गायक कैलाश खेर ने फिर से लोगों को मोहित किया है। सूफी गायक कैलाश खेर ने जब देव भूमि उत्तराखंड की धरती पर अपने गाने सुनाएं तो समा बंध गया है। सोमवार को कैलाश खेर ने सभी को लुभाया। कैलासा बैंड के साथ आए सूफी गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद हिमालयन ऑडिटोरियम में कैलाश खेर ने कागा सब तन खाइयो, के चुन चुन खाइयो मांस…, मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया… गाने के साथ शुरुआत की। तालियों को गड़गड़ाहट से ऑडिटोरियम गूंज गया। दर्शकों की एक से बढ़कर एक गानों की फरमाइश आती रहीं। जब दर्शक झूमने लगे तो कैलाश ने कहा कि जैसे आपने गाना गाया है वैसे ही डांस भी करना है। इसे बाद कैसे बताएं क्यों तुमको चाहें… गाना गाया तो सभी दर्शक झूमते हुए साथ में गाने लगे।
Related Posts
प्रदेश में आधी आबादी के लिए उठाया गया बड़ा कदम
देहरादून : उत्तराखंड में पहली बार बनने जा रही महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। प्रस्तावित ड्राफ्ट में सरकार…
हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा, हालत बेकाबू
नैनीताल : गौरतलब है कि बीते दिन गुरूवार से हल्द्वानी में हिंसा भड़की हुई है जिसे संभालने के लिए फ़ोर्स…
हरीश रावत का सोशल मीडिया पर पोस्ट…कही ये बात
देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से मेरी इच्छा…

