गैंगस्टर और भूमाफिया यशपाल तोमर और उसके दो साथियों के खिलाफ एसटीएफ ने कोर्ट में आज चार्जशीट दाखिल की गई है। 1800 पन्नों की इस चार्जशीट में उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में आरोप लगे हैं। यशपाल तोमर पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लोगों को डरा धमकाकर लोगों की जमीनें अपने रिश्तेदारों के नाम करायीं हैं। इस तरह से वह 300 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति का मालिक बन गया। पिछले साल ही दोनों राज्यों के प्रशासन ने उसकी इस संपत्ति जब्त की थी। गैंगस्टर यशपाल तोमर के खिलाफ दिसंबर 2021 में हरिद्वार के एक बड़े व्यापारी ने शिकायत की थी। व्यापारी को धमकाते हुए उनकी संपत्ति हड़पने की बात कही थी।
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ और एसटीएफ ने इसकी जांच भी की। एसटीएफ को पता चला कि यशपाल तोमर केवल हरिद्वार ही नहीं बल्कि बागपत और इसके आसपास के जिलों में भी इसी तरह के ग़लत काम करता रहा है। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली में गैंगस्टर के मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। ज्यादातर मुकदमे ब्लैकमेल और जमीन हड़पने संबंधी हैं।

