मणिपुर में हिंसा पर कोर्ट ने टाली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को मणिपुर हिंसा से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया है। दरअसल, मणिपुर ट्राइबल फोरम की तरफ से दायर इस याचिका में मांग की गई थी कि राज्य में रहने वाले कुकी समुदाय की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय सेना को मिले। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई से मना क्र दिया है।इस याचिका पर तीन जुलाई को सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि यह पूरी तरह कानून और व्यवस्था का मसला है। इस बीच केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अपना अच्छा काम कर रहा है।  कुकी और मैतेई समुदाय के बीच छिटपुट हिंसा की घटनाएं अभी भी जारी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *