अगरतला : त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान चल रहा है। 20 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती की गई है।चुनाव आयोग के मुताबिक़,त्रिपुरा में दोपहर एक बजे तक कुल 51.35 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार से वोटिंग की है।हमारे लोगों को जो जानकारी मिलती है उसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी जाती है। 3,337 मतदान केंद्रों में 1100 की पहचान संवेदनशील और 28 की पहचान अति संवेदनशील के रूप में की गई है
जिला वोटिंग प्रतिशत
धलाई 54.17%
गोमती 49.69%
खोवाई 49.67%
नॉर्थ त्रिपुरा 47.57%
सिपाहीजिला 48.95%
साउथ त्रिपुरा 53.67%
ऊनाकोटी 50.64%
वेस्ट त्रिपुरा 51.33%
त्रिपुरा में एक बजे तक 51 फीसदी मतदान,पढ़िए पूरी खबर

