ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने पूरे देश को हिला दिया है। रेल हादसे के बाद रेल सुरक्षा को पुख्ता करने की मांग उठी है। भविष्य में इस तरह की घटना ऐसी घटना न होने इसी बीच अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बाबा बागेश्वर ने बड़ा दावा कर दिया है। बाबा बागेश्वर ने बताया है कि देश में घटने वाली बड़ी घटनाओं के संकेत मिले हैं। बाबा बागेश्वर इन दिनों गुजरात के वडोदरा में धार्मिक कार्यक्रम मे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘एक पत्रकार ने उनसे पूछा है कि क्या देश में होने वाली बड़ी घटनाओं के बारे में उन्हें पहले ही पता चल जाता है तो इसके जवाब में बाबा बागेश्वर ने कहा कि हां, उन्हें पहले ही घटनाओं का आभास हो जाता है लेकिन जानना बात अलग है, टालना बात अलग की है। उन्होंने ये भी कहा है कि भगवान कृष्ण को भी पता था कि महाभारत का युद्ध होगा लेकिन क्या वो टाल पाए?’
उनका ये बयान मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ‘हम प्रतिदिन अपने इष्ट के चरणों में अर्जी लगाते हैं कि इस राष्ट्र का, दुनिया का कोई अमंगल ना हो। बाबा ने कहा कि पवन की गति से हमें संकेत मिल सकते हैं।

