UP: बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी का शॉपिंग मार्ट ध्वस्त,कई अन्य की पहले ही जब्त हुई प्रॉपर्टी

मऊ : बाहुबली विधायक और बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर प्रशासन द्वारा और सख्ती की गई है जिसके तहत आज मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक मुख्तार अंसारी के मऊ में एक करीबी और ठेकेदार उमेश सिंह के शॉपिंग मार्ट पर बुलडोजर चला दिया गया है। यह कार्रवाई आज की गई है। जिसे यहाँ के सिटी मजिस्ट्रेट के तत्वाधान में किया गया है। इस कार्यवाही के बाद आस पास खौफ है। 
आपको बतादें जिस प्रॉपर्टी पर बुलडोज़र चलाया गया है वो करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बना मार्ट था जो कि पिछले कई वर्षों से एरिये में संचालित था। पूर्वांचल के मऊ जिले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। मऊ सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अवैध तरीके से निर्माण करने का मुकदमा स्टेट बनाम उमेश सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह के विरुद्ध चल रहा था। जिसकी सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट ने ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था जिसके बाद ये कार्यवाही आज शनिवार को की गई है। आदेश पारित होते ही आज (शनिवार) सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में बने मेगा मार्ट को बुलडोज़र चलालकर ध्वस्त कर दिया गया है। एडीएम के हरि सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, सरायलखंसी एसओ राम सिंह, हलधरपुर एसओ निहार नंदन सिंह सहित नगर पालिका कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *