देहरादून जीएमएस रोड इंजीनियर्स एनक्लेव में अमूल स्टोर में हादसा हुआ है। जहां अचानक आग लगने की खबर मिली है। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग को काबू पाया है। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर ख़ाक हो चुका था। आग लगने कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। बीते दिन गुरुवार सुबह अचानक अमूल स्टोर में आग लगी देख आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दी। मौके पर दमकल कर्मियों की टीम पहुंची, और आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर गढ़वाल में बस अड्डे के समीप रात में एक दुकान में लगी गई। यहां भी सारा सामान जल जाने से पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है।
देहरादून अमूल स्टोर में लगी आग, दमकल की गाड़िया मौके पर

