केरल : भारतीय नौसेना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मिग-29K ने आईएनएस विक्रांत पर रात में लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। भारतीय नौसेना ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और कदम के रूप में दिखाया है।
मिग-29K की लैंडिंग को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आईएएनएस विक्रांत पर मिग-29K की रात में पहली लैंडिंग के परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना को बधाई देता हूं। यह उल्लेखनीय उपलब्धि विक्रांत चालक दल और नौसेना के पायलटों के कौशल, दृढ़ता और व्यावसायिकता का प्रमाण है। भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर कहा है कि यह चुनौतीपूर्ण नाइट लैंडिंग ट्रायल आईएनएस विक्रांत के चालक दल और नौसेना के पायलटों के संकल्प, कौशल और व्यावसायिकता को प्रदर्शित करता है।
इंडियन नेवी ने रचा इतिहास,किया ये कारनामा

