प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिक्कते और बढ़ गयीं हैं। जहां थोड़े दिन पहले ही गुजरात कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है। केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। वहीं, अब अहमदाबाद की अदालत ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम और उनकी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तलब किया है। दोनों को सात जून को अदालत में पेश होना होगा। वकील अमित नायक ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 15 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को कोर्ट में पेश होने को कहा था। इसे लेकर आज सुनवाई होनी थी। ऐसा लगता है कि समन में ज्यादा स्पष्टता नहीं थी, इसलिए आज सुनवाई टल गई है। न्यायाधीश ने फिर से आदेश दिया है कि दोनों आरोपियों को नया समन जारी किया जाए। इसी दौरान केजरीवाल ने आयोग से कहा था कि वह सीआईसी को अपने बारे में आवश्यक जानकारी देने के लिए तैयार हैं
पीएम की डिग्री पर टिप्पणी करना केजरीवाल पर पड़ा भारी, 7 को पेशी

