प्रतापगढ़: कचहरी में उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट परिसर में जब पेशी के लिए ले जाय जा दुष्कर्म का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में भी हमले का शिकार हो गया। अचानक हुए हमले से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी हड़बड़ा गए। चाकू के हमले से युवक लहूलुहान हो गया। ये भी कहा जा रहा है कि युवक पर चाकू से हमला किया गया।
दरअसल, दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद अटल बिहारी पुत्र राधे श्याम निवासी कांशीराम कॉलोनी सरोज चौराहा को सोमवार को पेशी पर कचहरी लाया गया था की तब तभी कोर्ट की सीढ़ियों पर उसके साले प्रियांशू पुत्र रमाशंकर ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया।अटल बिहारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके सीने और हाथ में जख्म हो गए हैं।

