मेटा पर लगा सबसे बड़ा जुर्माना,जानिए वजह 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक पर यूरोपियन यूनियन की गोपनीयता नियामकों ने 1.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,765 करोड़ का जुर्माना लगेगा। यह जुर्माना अन्य देशों के फेसबुक-इंस्टाग्राम यूजर्स के डाटा को अमेरिका में भेजने के लिए लगाया गया है। Amazon.com इंक पर पिछले साल लगे $821.20 मिलियन के जुर्माने से अधिक है।आयरलैंड के डाटा संरक्षण आयुक्त हेलेन डिक्सन के नेतृत्व में यूरोपीय संघ के नियामक फेसबुक द्वारा यूरोपीय यूज़र्स का डाटा स्थानांतरित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले कानूनी उपकरण को प्रतिबंध लगाने का प्रयास हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *