ED दफ्तर पहुंची राबड़ी देवी, नौकरी के बदले जमीन का मामला 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली में नाैकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होने पहुंची हैं।  एजेंसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में   बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से सीबीआई ने भी पूछताछ की है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने बीते साल 18 मई को केस दर्ज किया था। 18 अक्टूबर को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई ने इस मामले में भोला यादव को गिरफ्तार किया था, जो लालू यादव के रेल मंत्री रहते उनके ओएसडी थे। लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से भी तीन बार पूछताछ कर चुकी है।लालू यादव संयुक्त प्रजातांत्रिक गठबंधन-1 सरकार में 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *