खेल प्रेमी जहाँ आईपीएल का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं वहीँ आईपीएल सीरीज़ में सट्टेबाजी का भी दौर शुरू हो जाता है। इसी कड़ी में आईपीएल टूर्नामेंट में ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। सट्टा लगाने वाले सट्टेबाज आज देहरादून से एसटीएफ ने धरदबोचे हैं। गुरुवार देर रात हुई कार्रवाई में स्पेशल टास्क फोर्स ने गुरुग्राम से चल रहे नेटवर्क का भांडाफोड़ हो गया। सट्टेबाजी का ये रॉकेट 111 डॉट कॉम के द्वारा चालाया जा रहा था।
इस ऑनलाइन सट्टे को रॉकेट 111 डॉट कॉम सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। बृहस्पतिवार रात मैच के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने प्रकाश नगर, कैंट देहरादून में एक मकान से ऑनलाइन सट्टे को संचालित कर रहे अभियुक्त आशीष आहूजा को गिरफ्त में लिया है। इस दौरान मौके से सट्टे में लगाए गए पांच लाख बासठ हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन, एलसीडी, सेटअप बॉक्स, इंटरनेट मोडम, सट्टा रजिस्टर (लाखों का हिसाब-किताब) बरामद किए गए। ऑनलाइन सट्टे में सह अभियुक्त रिशु जायसवाल की तलाश की जा रही है।
इस जांच में ऋषिकेश से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सट्टेबाजी में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वरुण तनेजा पुत्र हरबंस लाल तनेजा निवासी गली नंबर 3 भल्ला फार्म, ऋषिकेश ,अमित मखीजा पुत्र चुन्नीलाल मखीजा निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद, हरियाणा हाल भरत बिहार, ऋषिकेश से हैं।
IPL सट्टेबाजी में देहरादून से 3 गिरफ्तार, रॉकेट 111 डॉट कॉम से लग रहा था सट्टा

