असदुद्दीन औवैसी को जान का खतरा,लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की सुरक्षा की मांग

लोकसभा सांसद व एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवैसी के घर पर अभी हाल ही में हमला हुआ था। जिसके बाद अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को असदुद्दीन औवैसी ने पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली स्थित उनके बंगले पर हुई तोड़-फोड़ के बाद उनकी सुरक्षा पर बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है।  ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए जानें के लिए उन्होंने पत्र लिखकर मद्दद की गुहार की है। साथ ही घर पर हुई तोड़-फोड़ की जांच संसद की विशेषाधिकार कमेटी को दी जाने की भी बात की। 
गौरतलब है कि मंगलवार को हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के 24-अशोक रोड, नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया और इसके बाद उनके आवास को तोड़फोड़ कर ध्वस्त किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने ओवैसी के घर के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया था। जिस समय यह हमला हुआ उस समय ओवैसी घर पर मौजूद नहीं थे। तोड़-फोड़ की सूचना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया गया था। जिन लोगों नीं ओवैसी के आवास पर हमला किया उनके पास काफी खतरे वाले हथियार थे। प्रदर्शनकारी कुल्हाड़ी, लाठी जैसे हथियार लेकर उनके बंगले में पहुंचे थे। इस दौरान पत्थरबाजी की गई और घर में लगी नेम प्लेट को भी तोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन घटना को अंजाम करीब 13 लोगों ने दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *