नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल में स्कूल बस के दुर्घटना होने की ख़बर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल ज़िले के चोरगलिया इलाक़े में आज सुबह एक स्कूल बस का टायर अचानक फट गया और इस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई। दुर्घटना के समय 20 बच्चें और 4 कर्मचारी मौज़ूद थे। हादसे में बच्चों और कर्मचारियों को चोटें आई हैं और सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि बच्चों को मामूली चोटें ही आई है और बड़ा हादसा होने से टल गया।
यह बस चोरगलिया पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना जा रहा है। हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं, बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। एक सफाई कर्मचारी और महिला कंडक्ट भी चोटिल हुए है ।
उत्तराखंड में बड़ा हादसा,बाल-बाल बची कई जिंदगी

