नगर निकाय चुनाव में भगवामय हुआ यूपी

लखनऊ : यूपी में हुए नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इन नगर निकायों में 17 नगर निगम , 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए थे। शुरूआती रुझानों के आधार पर इन नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। निगम की 17 में से 16 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और एक सीट आगरा पर बसपा अभी है , और 199 नगर पालिकाओं में 93 सीटों पर भाजपा ,34 सीटों पर समाजवादी पार्टी ,21 सीटों पर बसपा 5 सीटों पर कांग्रेस और 46 पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे है। वहीं 544 नगर पंचायतों में 154 पर भाजपा , 73 सीटों पर समाजवादी पार्टी ,36 पर बसपा , 6 पर कांग्रेस और 140 पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे है। अब तक नगर निकाय के रुझान और परिणाम योगी आदित्यनाथ के द्वारा लिए गए निर्णयों पर अपनी मुहर लगाते दिख रहे हैं। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा की जीत की ओर अग्रसर होने पर जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये जीत सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए गए विकास की जीत है।