केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं वहीँ इस बार 12वीं में पास प्रतिशत 87.33 रहा है। देहरादून रीजन में 80.26% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार में थे आज जो पूरा हो गया है। पहले 10 मई को नतीजे जारी होने की उम्मीद थी लेकिन नतीजे आज सामने आए हैं। इस बार सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई हैं। सीबीएसई ने इसे ग़लत अभ्यास माना है। इस साल टॉपर छात्र का चुनाव नहीं किया जा सकेगा। स्कूल टॉपर की जानकारी स्कूलों से मिलेगी। सीबीएसई ने स्कूलों को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
CBSE : दून रीजन में 80.26% छात्र पास

