उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान सुबह से शुरू हो चुके है। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। दादरी में वोट डालने जा रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रोडवेज ने टक्कर मारी महिला की मौके पर मौत हो गई। दनकौर के रहने वाले अनीत ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके आने से पहले ही उसकी वोट डल चुकी है। सपा ने दादरी में पुलिस पर सपा समर्थित बूथों पर मतदाताओं को आईडी प्रूफ़ के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा है।
मिर्जापुर –
मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया है। वृद्ध और दिव्यांग लोगों को परेशानी हो रही है। वोट डालने के बाद पिंक/महिला बूथ पर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली गई है।
बलिया- 19.21सिकंदरपुर- 25.68
मनियर- 23.59
बांसडीह- 25.72
सहतवार- 25.78
रेवती- 25.82
बैरिया- 24.81
रतसर कलां- 23.39
रसड़ा- 27.15
चितबडागांव- 29.91
नगरा- 21.38
बेल्थरा- 30.49

