आज 5500 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान पहुँच रहे हैं। उनका ये बीते आठ महीने में पांचवा दौरा है। पीएम मोदी राजसमंद और सिरोही का दौरा करने भी जाएंगे।  यहां वे पांच जिलों की 26 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार करेंगे। उनका फोकस सिरोही, राजसमंद जालौर, पाली और उदयपुर जिले की सीटों पर होगा। कांग्रेस शासित राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं और चुनाव से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्य के लोगों के लिए कई घोषणाएं करेंगे। अभी हाल ही में राजस्थान को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिला था।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-जयपुर-अजमेर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद अब पीएम उदयपुर जाएंगे। पीएम मोदी यहां लोगों को करीब 5,500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को देंगे।
पीएम मोदी उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे और आबूरोड स्थित ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर का भ्रमण करेंगे। पीएम मोदी यहां लोगों को करीब 5,500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *