Renault India ने भारत में अपने ग्राहकों को राहत दी है , जिसमें उन्होंने अपने सभी मॉडलों पर बंपर कम दामों का ऑफर निकाला है। फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज ने बताया है कि ग्राहक मई के महीने में कंपनी की कार खरीदने पर 62,000 रुपये तक की छूट ले सकते है। यह छूट इस पूरे महीने तक ही मान्य है। भारत में Renault के तीन मॉडल – Kwid, Kiger और Triber – को कई बेनिफिट स्कीम के साथ खरीदा जा सकता है जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज ऑफर के साथ-साथ कॉर्पोरेट बेनिफिट्स भी शामिल हैं। हां हम आपको बता रहे हैं कि रेनो के किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है। रेनो के मुताबिक ग्राहक द्वारा पसंद किए गए मॉडल के वैरिएंट, खरीदे गए क्षेत्र, मॉडल का रंग जैसे कई आधार पर छूट की राशि अलग-अलग होगी है।कंपनी मई के महीने में क्विड की खरीद पर 57,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है।
रेनॉ की कारों पर बंपर छूट,ऑफर कब तक वैलिड ?

