नई दिल्ली : गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं जहाँ वो संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भी हिस्सा लेने वाले हैं। जिसके लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बुधवार) को चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर निकल चुके हैं। लेकिन आपको बतादें की उनका विमान अमेरिका के लिए अफगानिस्तान होते हुए सीधे हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगा।
देश के पीएम मोदी, पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरते हुए अमेरिका लैंड करेंगें । इसके लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से अनुमति भी मिल गई है। गौतरतलब है कि अफगानिस्तान में भारी संकट बरपा हुआ है। जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। इसके लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान से हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी, जिस पर पाकिस्तान सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदेश यात्रा के लिए पाकिस्तान अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से राज़ी नहीं था। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन में इसका कड़ा विरोध जताया था और अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व के नेताओं सम्बोधन तो पीएम मोदी करेंगें ही साथ ही अमेरिका में क्वाड सम्मेलन में भी शामिल होंगें। इस यात्रा के दौरान वे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात करेंगे। इस सप्ताह होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में प्रतिभाग करने के लिए भारत का दल अमेरिका पहुंच रहा है। इसमें एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ कई अधिकारी भी पहुँचेंगें।

