मिर्जापुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां बीते दिन यूपी के जिला बदायूं जनप्रचार करने पहुंचे थे और आज मिर्जापुर दौरे पर हैं। सीएम छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव लिए जनसभा करेंगे। दिन में करीब 12:45 पर सीएम लालगंज आए और वहां से आज 12:50 से 1:30 बजे तक अपना दल एस प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए उपरौधा इंटर कॉलेज लालगंज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
जिसके बाद दो बजे अयोध्या के लिए करेंगे प्रस्थान। मुख्यमंत्री, एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ अन्य मंत्री और विधायक मंच पर उपस्थित थे।
मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी, चुनावी प्रचार जारी

