कोलकाता नाइट राइडर्स  के कप्तान की पत्नी से हुई छेड़छाड़, एक गिरफ्तार 

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी के साथ दिल्ली में  छेड़खानी का मामला सामने आया है, जिसके चलते बीती रात उनके साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। दरअसल, नीतीश राणा की पत्नी दक्षिण दिल्ली में थीं, वहां उन्होंने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। दो आरोपियों ने उनका पीछा किया और उन्हें घूरा कार पर हाथ भी मारा। इसके बाद दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। हालाँकि, एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़ हुई। 

कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में ईमेल के माध्यम से  दर्ज हुई है। शिकायत में कहा गया चार मई को रात साढ़े आठ बजे पीड़िता अपने ड्राइवर के साथ कार में घर जा रही थी। छतरपुर से मॉडल टाउन जाने के दौरान चौराहे में सिग्नल हुआ हरे होने से पहले  बाइक सवार तेजी से आए। कीर्ति नगर के इस चौराहे पर बाइक पीड़िता की कार से सामने रोकी और महिला की तरफ घूरते हुए कार में हाथ भी मारा।  एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपियों की पहचान चैतन्य शिवम और विवेक के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 18 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *