यू-ट्यूबर अगस्त्य की मौत का सही कारण आया सामने

उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर और बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की मौत के बाद नए नए खुलासे हो रहे हैं। परिवार के आरोपों के बाद पुलिस  जांच में लगी हुई है। परिवार के आरोपों के बाद शुक्रवार को पुलिस ने दुर्घटनास्थल के पास कई घंटे तक खाक छानी। इस दौरान पुलिस को हेलमेट में लगा 360 डिग्री का कैमरा बरामद हुआ है जो हादसे में गायब हुआ है। कैमरे की वीडियो ने हादसे का सही कारण सामने आया है।कैमरे में कैद पांच मिनट के वीडियो से कतई नहीं लग रहा कि बाइक राइडर की हत्या हुई है। यूट्यबूर की बाइक की अधिकतम स्पीड 294 तक कैद हुई है। पुलिस अभी परिवार का इंतजार कर रही है। उनकी संतुष्टि के बाद कदम उठाएगी। यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन नंबर-47 पर बुधवार सुबह की यू-ट्यूबर और बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की हादसे में मौत हुई थी। वह पंजा कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भी चैंपियन बना था। बुधवार सुबह बाइक चलाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *