चुनाव से पहले PM मोदी का बेंगलुरु में रोड शो,हजारों का हुजूम 

बेंगलूरू : कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के उदेश्य से आज पीएम मोदी कर्नाटक में रोड शो करने पहुंचे हैं। वैसे तो चुनावों में सभी दलों ने पूरी ताकत लगानी  शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो शुरू कर दिया है यह रोड शो 26 किलोमीटर तक तक बताया जा रहा है। 
बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू हो चुका है और यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकलेगा।  इसमें हजारों का हुजूम उमड़ा है। पीएम की रैली में जय बजरंगबली के नारे लगाए जा रहा है। पीएम मोदी के रोड शो का पूरा मार्ग अब तक भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। सड़क के दोनों हिस्सों को भारतीय जनता पार्टी के झंडों से पाट दिया गया है समर्थकों ने भगवा शॉल व टोपी पहनी है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, करीब 1.30 बजे तक चलने वाला यह रोड शो, 17 विधानसभाओं को कवर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *